जम्मू कश्मीर में संयुक्त घुसपैठ विरोधी अभियान शुरू तीन आतंकवादी मारे गए

By: PalPal India News
August 29, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। 28 अगस्त की रात तंगधार, कुपवाड़ा के सामान्य क्षेत्र में भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने संयुक्त घुसपैठ विरोधी अभियान शुरू किया। जिसमें उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के कुमकडी इलाके और तंगधार सेक्टर में कथित तौर पर तीन आतंकवादी मारे गए। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा और राजौरी में दो अलग-अलग मुठभेड़ में तीन आतंकियों के मारे-जाने की खबर आई है। मुठभेड़ खत्म होने के बाद दो से तीन अन्य आतंकियों की मौत की पुष्टि की जा सकती है। भारतीय सेना के अनुसार घुसपैठ की आशंका होने के बारे में खुफिया जानकारी के आधार पर, 28 अगस्त की रात तंगधार, कुपवाड़ा के सामान्य क्षेत्र में भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने संयुक्त घुसपैठ विरोधी अभियान शुरू किया। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के कुमकडी इलाके और तंगधार सेक्टर में कथित तौर पर तीन आतंकवादी मारे गए हैं। वहीं, राजौरी में हुई मुठभेड़ में भी आतंकियों की मौत हो सकती है। हालांकि, मुठभेड़ और सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है और सेना ने आतंकियों के शव बरामद नहीं किए हैं।

आपको बता दे की कुपवाड़ा मुठभेड़ पर एक अधिकारी ने कहा कि शाम 7.40 बजे आतंकवादियों की  घुसपैठ करने की गतिविधि का पता चला, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ हुई। वहीं, राजौरी को लेकर दूसरे अधिकारी ने कहा कि बुधवार रात 9.30 बजे राजौरी जिले के गांव खेरी मोहरा लाठी और दांथल के सामान्य क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया था। तलाशी अभियान के दौरान रात करीब 11.45 बजे आतंकवादियों को सैनिकों ने देख, जिसके बाद खेरी मोहरा इलाके के पास आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *