पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। ग्वारीघाट में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्मार्ट सिटी लाखों रुपए की लागत से के तहत शौचालय बनवाया गया था। लेकिन अब इस शौचालय की हालत आप खुद देख सकते हैं शौचालय पूरी तरह से टूट चुका है लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों को उसे फिर से बनाने की सुध नहीं है। इसकी वजह से ग्वारीघाट आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है की नगर निगम स्मार्ट सिटी के बड़े-बड़े दावे कर रहा है, लेकिन उन दावों की पोल अब खुल रही है। जनता के पैसों की होली खेली जा रही है लेकिन देखने तक की फुर्सत किसी के पास नहीं है।
HIGHLIGHTS