पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। कलेक्टर की कार्यवाही से बचने के लिए शास्त्री नगर स्थित विजडम वैली स्कूल ने उस समय तो शपथ पत्र दे दिया और अपनी गलती मान ली लेकिन अब फिर से बच्चों और अभिभावकों को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया है। स्कूल प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ आज अभिभावक सड़कों पर उतर आए। उन्होंने शास्त्री नगर स्थित विजडम वैली स्कूल के सामने धरना प्रदर्शन किया और स्कूल प्रबंधन पर झूठ बोलने के आरोप लगाए। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन छात्रों और अभिभावकों को तरह-तरह से प्रताड़ित कर रहा है यदि स्कूल प्रबंधन ने अपनी मनमानी बंद नहीं की तो अब स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
HIGHLIGHTS