पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। गुंडे बदमाशों पर नकेल कसने के पुलिस दावे तो खूब कर रही है लेकिन असलियत कुछ और ही है। पाटन का एक मामला सामने आया है जहां एक बुजुर्ग के साथ अपराधियों ने जमकर मारपीट की यहां तक की बुजुर्ग के सिर में 38 टांके लगे। लेकिन हैरानी की बात है कि पाटन पुलिस ने मामूली धाराओं में मामला दर्ज कर मामले की लीपापोती करने की कोशिश की। हैरानी की बात तो यह है कि जिन लोगों ने बुजुर्ग के साथ मारपीट की है वे क्षेत्र के नामी बदमाश है। लेकिन फिर भी पुलिस ने उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जहमत नहीं उठाई। पीड़ित परिवार आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा जहां उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा से मुलाकात कर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की।
HIGHLIGHTS