कंगना रनौत के खिलाफ सिख समाज का प्रदर्शन, आगामी फिल्म इमरजेंसी पर रोक लगाने की मांग

By: PalPal India News
August 30, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत की आने वाली फिल्म इमरजेंसी का विरोध शुरू हो गया है। इसके विरोध में सिख समाज के लोग एकजुट हो गए हैं। सिख समाज के लोगों ने अजीत सिंह सीटू के नेतृत्व में आज कंगना रनौत के खिलाफ प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंप कर फिल्म पर रोक लगाने की मांग की।

सिख समाज के अजीत सिंह सीटू का कहना है कि फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसमें कंगना रनौत सिख समाज के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कर रही है। जिसे सिख समाज बर्दाश्त नहीं करेगा उन्होंने कहा कि सिख समाज ने हमेशा लोगों की मदद की है कंगना रनौत पहले खुद के गिरेबा में झांके।

HIGHLIGHTS

  • कंगना रनौत के खिलाफ सिख समाज का प्रदर्शन।
  • आगामी फिल्म इमरजेंसी पर रोक लगाने की मांग।
  • प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *