किडनैपर से ही लिपट कर रोया बच्चा, माता पिता के पास जाने से किया इन्कार

By: PalPal India News
August 31, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। जयपुर के पुलिस थाने से भावुक कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक मासूम किडनैपिंग के आरोपी से लिपटकर जोर-जोर से रो रहा है, बच्चा उसे छोड़ने को तैयार नहीं है. बच्चे को रोते देख आरोपी के आंखों से भी आंसू बहने लगे. राजस्थान की राजधानी जयपुर में पुलिस ने करीब 14 महीने पहले अगवा किए हुए एक बच्चे को बरामद कर लिया. जिसके बाद  मासूम अपने किडनैपर से ही लिपट कर जोर-जोर से रोने लगा. मासूम किडनैपर को छोड़ने को तैयार ही नहीं था. बच्चे को रोता देख आरोपी की आंखों से भी आंसू छलक पड़े. ये देखकर पुलिस के जवान ने ज़बरदस्ती आरोपी से लिपटे बच्चे को छुड़ाकर उसकी मां को सौंप दिया. लेकिन फिर भी बच्चा रोता रहा.

उत्तर प्रदेश पुलिस का निलंबित हेड कांस्टेबल है आरोपी

इस आरोपी ने पिछले साल 14 जून को जयपुर के सांगानेर से  पृथ्वी उर्फ कुक्कू का अपहरण कर लिया था. उस वक्त वह बच्चा 11 महीने का था. अब जब पुलिस ने किडनैपर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया तो बच्चा उसे छोड़ने को तैयार नहीं था. आपको बता दे किडनैपर ने इस बच्चे को अगवा कर 14 महीने तक अपनी कैद में रखा था. बच्चे को अगवा करने वाले आरोपी का नाम तनुज चाहर है. जो उत्तर प्रदेश पुलिस का निलंबित हेड कांस्टेबल है. तनुज को जयपुर पुलिस ने अलीगढ़ से अरेस्ट किया था. जब पुलिस ने उसे पकड़ा तब उसने दाढ़ी- मूंछ बढ़ाकर और भगवा चोला पहन कर साधु का वेश धारण कर रखा था। पुलिस द्वारा किडनैपर से अलग किए जाने पर मासूम उसके गले लगकर जोर जोर से रोने लगा. ये देखकर उसे अगवा करने वाले आरोपी के आंखों में भी आंसू आ गए. एक साल से ज्यादा समय तक बच्चे को अपनी कैद में रखने वाले आरोपी ने बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया बल्कि उसका ध्यान अपने बच्चे के तरह ही रखा और उसे खिलौने और कपड़े लाकर भी दिए.

आरोपी ने कहा बच्चा उसका है 

यही नहीं आरोपी पुलिस कस्टडी में भी 2 साल के पृथ्वी को खुद का बच्चा बता रहा है. उसने बताया की यह बच्चा उसका है. आरोपी तनुज चाहर बच्चे की मां से अपनी बात मनवाने के लिये बार बार कॉल करता था और बच्चे की मां को भी वो अपने पास रखना चाहता था, इससे पुलिस को प्रेम-प्रसंग की भी आशंका है.

कई राज्यों में छापेमारी के बाद मिला बच्चा 

जयपुर दक्षिण के पुलिस उपायुक्त दिगंत आनंद ने बताया कि 14 जून 2023 को सांगानेर सदर इलाके में 11 माह के बच्चे कुक्कु उर्फ पृथ्वी के अपहरण की सूचना मिली थी. आरोपी तनुज ने ही अपने चार-पांच साथियों के साथ बच्चें को उसके घर से किडनेप कर लिया था. अगवा किए गए बच्चे की बरामदगी के लिए पुलिस ने कई राज्यों में छापेमारी की थी.  इसके बाद पुलिस ने 27 अगस्त को खेतों में पीछा कर आरोपी तनुज चाहर को पकड़ लिया और उसे जयपुर लेकर आ गई. फिलहाल आरोपी पुलिस कस्टडी में रिमांड पर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *