मुंबई आगरा नेशनल हाईवे पर शिप्रा पुलिया के पास हादसा, हादसे में ड्राइवर की मौत

By: PalPal India News
August 31, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। मुंबई आगरा नेशनल हाईवे पर शिप्रा पुलिया के पास देर रात तेज रफ्तार से चल रहा हाईवा कंटेनर में जा घुसा।
देवास की और आ रहे लोहे से भरे ट्राले में रेत से भरा तेज रफ्तार डंपर पीछे से घुस गया। इसमें डंपर का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ड्राइवर केबिन में फंस गया। जेसीबी की मदद कड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर को निकालने में तीन घंटे लग गए। ड्राइवर को 108 की मदद से जिला चिकित्सालय भेजा गया जहां डॉक्टर एन उपचार के दौरान हाईवा चालक के मौत की पुष्टि की। मृतक की पहचान शंकरगढ़ निवासी रोहित देवास के रूप में हुई है पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है । यह हादसा औद्योगिक थाना क्षेत्र में हुआ।

HIGHLIGHTS

  • मुंबई आगरा नेशनल हाईवे पर शिप्रा पुलिया के पास हादसा।
  • हादसे में ड्राइवर की मौत।
  • कंटेनर में जा घुसा तेज रफ्तार हाईवा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *