अब पानी की गुणवत्ता जांचने की जिम्मेदारी महिलाओं की,एक सैंपल पर मिलेंगे 48 रुपए

By: PalPal India News
August 31, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,शहडोल। मध्य प्रदेश में शहडोल नगर पालिका पानी की गुणवत्ता जांचने का काम महिलाओं को सौंपा गया है। इसकी शुरुआत मध्यप्रदेश के शहडोल नगर पालिका से की गई है। अमृत 2.0 योजना के तहत पंजीकृत स्व-सहायता समूहों की मदद से इस योजना को पूरा करने का प्रयास। मध्य प्रदेश में अब शहरी आजीविका मिशन से जुड़ी समूह की महिलाओं को अमृत मित्र बनाकर शहर में पानी की गुणवत्ता जांचने की बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। आपको बता दे की इसके पहले नगर पालिका का स्वास्थ्य विभाग कभी-कभार पानी की जांच करता था। पर अब यह कार्य महिलाएं नियमित रूप से करेंगी।

शहडोल नगर पालिका ने इसकी तैयारी शुरू कर दिया है। शहडोल नगर पालिका क्षेत्र के सभी 39 वार्डों में जल गुणवत्ता परीक्षण (डब्ल्यू क्यूआर) का काम महिलाओं को दिया जाएगा। इसके लिए महिलाओं को 48 रुपये प्रति सैंपल के आधार पर प्रदान किए जाएंगे।  शासन के निर्धारित मापदंड के अनुसार, महिलाएं पानी के गुणवत्ता की जांच कर नगर पालिका को सैंपल सौंपेगी।

शहडोल में शहरी आजीविका मिशन के प्रबंधक सत्यकाम मिश्रा ने बताया कि शहर के सभी 39 वार्डों में एक या इससे अधिक जरूरत के अनुसार समूह की महिलाओं को जल गुणवत्ता परीक्षण की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके लिए काम करने में सक्षम महिलाओं का चयन किया जाएगा। इस काम के लिए उन्हें एक टेस्टिंग मशीन नगर पालिका देगी। उसी मशीन के माध्यम से पानी का नमूना लेकर प्रारंभिक जांच करेंगी। इसके बाद यह नमूने नगर पालिका में जमा होंगे और दोबारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग की लैब से जांच कराकर पानी की गुणवत्ता परखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *