पलपल इंडिया प्रतिनिधि,राजगढ़। बोड़ा पुलिस थाने से 1 किलो मीटर दूरी पर कस्बे के वार्ड क्रमांक 05 मेन मार्केट में स्थित नेमा स्वीट्स (होटल)दुकान में चोरी की वारदात हुई जिसमे नकदी और सामान चोरी हुआ हे, दुकानदार महेश नेमा ने बताया कि 30 अगस्त शुक्रवार शनिवार दरमियान की रात 1 बजे से 2 के बीच में अज्ञात चोरों की ओर से ताले तोडे गए। इसके बाद अज्ञात चोरों ने देर रात को ताला तोडक़र दुकान में प्रवेश किया। जिसके बाद यहां काउंटर का गल्ला निकाल कर, नगदी रुपए और खाने के सामान पर हाथ साफ कर दिया।चोरी की घटना के तुरंत बाद महेश नेमा ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें चोर की पूरी गतिविधि साफ-साफ दिख रही है।शनिवार को सुबह सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रामकुमार राम भगत के निर्देश पर आरक्षक देवेंद्र दांगी को भेजकर पुलिस बल के साथ दुकान पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू की।
HIGHLIGHTS