पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। खनियाधाना से जबलपुर की पिसनहारी की मढिया दर्शन करने आए जैन समाज के छात्रों में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब शनिवार की रात भानतलैया में उनकी बस पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। खबर पाकर जैन समाज के लोग हनुमान ताल थाने में इकट्ठा हो गए और उन्होंने पुलिस से कार्यवाही की मांग की पुलिस ने तत्काल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया वहीं दो अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बस गुजरते वक्त वहां विवाद चल रहा था। बस के चालक ने उतरकर जब उन्हें गाली देने से मना किया तो असामाजिक तत्वों ने बस पर पथराव कर दिया। जिसमें ड्राइवर समेत कुछ छात्रों को मामूली चोटे आई हैं।
HIGHLIGHTS