NIA आईजी संतोष रस्तोगी की बेटी अनिका रस्तोगी की संदिग्ध मौत,राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के होस्टल में फर्श पर बेहोश पड़ी मिली

By: PalPal India News
September 2, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। NIA आईजी संतोष रस्तोगी की बेटी अनिका रस्तोगी की संदिग्ध मौत हो गई. अनिका रस्तोगी शनिवार रात हॉस्टल रूम में बेहोश मिली थी. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था. लखनऊ में लॉ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली अनिका रस्तोगी (19) की मौत से सनसनी फैल गई. आपको बता दे की अनिका शनिवार रात हॉस्टल रूम में बेहोश मिली थी. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था. अनिका की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है. अनिका के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं. मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है. इसलिए विसरा और हार्ट को सुरक्षित रखा गया है. पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर दिल्ली रवाना हो गए हैं.

बताया जा रहा है कीअनिका रस्तोगी को पहले से मेडिकल प्रॉब्लम थी. हार्ट ऑपरेशन भी हो चुका था. दवाइयां चल रही थीं. इसी बीच शनिवार को वह अपने रूम में बेहोश पाई गई. उसके दोस्त उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अनिका लखनऊ में लॉ यूनिवर्सिटी में एलएलबी तीसरे वर्ष की छात्रा थी.

अनिका रस्तोगी के पिता IPS संतोष रस्तोगी हैं, जो एनआईए (दिल्ली) में आईजी पद पर तैनात हैं. उनकी बेटी अनिका शनिवार, 31 अगस्त की रात अपने कमरे में गई थी. कुछ देर बाद उसकी रूममेट पहुंची. अनिका ने दरवाजा नहीं खोला. इसके बाद हॉस्टल की और छात्राओं ने आवाज लगाई. लेकिन कोई भी रिस्पांस नहीं आया. जिसके बाद वार्डन ने तुरत कमरे का दरवाजा तोड़बाया. जब दरवाजा तोडा गया तो अंदर अनिका बेहोशी की हालत में पड़ी थी. फौरन उसको प्राइवेट अस्पताल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे डेड घोषित कर दिया.

अनिका का परिवार नोएडा में रहता है. मौत की सूचना पर परिवार के लोग लखनऊ पहुंचे हैं. फिलहाल, इस संदिग्ध मौत को लेकर राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी और पुलिस प्रशासन में चिंता पैदा हो गई है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *