पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। मैहर के अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में एक सप्ताह के अंदर दो श्रमिको की मौत हो गई| बताया जा रहा है कल रात पानी की टंकी के ब्लास्ट हो जाने से श्रमिक की मौत हुई है| जिसे उद्योग प्रबंधन इलाज के लिए जबलपुर ले गया जहां उसकी मौत हो गई| मौत के बाद सुबह से ही सीमेंट प्लांट के श्रमिक अक्रोशित हो कर प्रबंधन के खिलाफ लामबंद हो गए,जिन्हे लोकल दबंगों ने उद्योग की तरफ से डराने धमकाने का प्रयास किया ताकि मामला शांत हो जाए|
जब मामला शांत नही हुआ तो श्रमिको को काबू करने के लिए पुलिस को सूचना दी गई| श्रमिक बिहार का बताया जा रहा है इस बीच मैहर के वरिष्ठ समाजसेवी बजरंगी सेना के जिला अध्यक्ष महेश तिवारी का बयान सामने आया उन्होंने प्रशासन से प्रबंधन के ऊपर कार्यवाही करते हुए मृतक परिवार को अल्ट्राटेक फैक्ट्री से मुआवजा दिलाए जाने की मांग कि है|
HIGHLIGHTS