वैष्णो देवी यात्रा के दौरान मार्ग पर भूस्खलन एक श्रद्धालु घायल और दो श्रद्धालुओं की मौत

By: PalPal India News
September 2, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। माता वैष्णो देवी यात्रा के दौरान हुआ एक बड़ा हादसा . यात्रा मार्ग पर भूस्खलन के दौरान एक श्रद्धालु घायल हो गया और दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई. घटना के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया, जिससे वहां की स्थिति को नियंत्रित किया जा सके. घायल श्रद्धालु को तुरंत चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई जिसके बाद उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

आपको बता दे प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान सतर्क रहें और मार्ग की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही आगे बढ़ें. भूस्खलन के कारण यात्रा मार्ग पर अस्थायी रूप से आवाजाही रोक दी गई है, और मार्ग को साफ करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *