पलपल इंडिया प्रतिनिधि,कटनी। कटनी जीआरपी के करीब 11 माह पुराने वाइरल वीडियो के मामले में आज जबलपुर में तमाम सामाजिक संगठनों ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम एसआरपी जबलपुर के माध्यम से ज्ञापन सौपा। तमाम सामाजिक संगठनो ने ज्ञापन के माध्यम से इस बात को बल दिया है कि यह सब एक षड्यंत्र के तहत किया गया है। 11 माह पुराने वीडियो को वायरल करके जिस तरह से पुलिस की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है यह कतई उचित नहीं है। आज के समय में वीडियो और फोटो की ऐसी एडिटिंग हो जाती है कि जिसे समझ पाना और पहचान कर पाना मुश्किल है कि कौनसा असली है और कौन सा नकली इस षड्यंत्र में जो भी तत्व शामिल हो पुलिस उसका पर्दाफाश करें और ऐसे तथाकथित तत्वों पर अपराधिक प्रकरण दर्ज कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें और तत्कालीन जीआरपी कटनी टीआई अरुणा वाहने को अतिशीघ्र बहाल करने की मांग मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से की गई है।
ज्ञापन देने वाले लोगों का मानना है कि जिस सुनियोजित तरीके से इस तरह का षड्यंत्र रचा गया है ऐसे में मध्य प्रदेश पुलिस का मनोबल निश्चित रूप से कमजोर होगा और अपराधियों के हौसले बुलंद होंगे। मध्यप्रदेश सरकार और मध्य प्रदेश पुलिस को चाहिए कि अपराध और अपराधियों को संरक्षण देने वाले परिजनों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें। अगर ऐसा नहीं होता है तो वह दिन दूर नहीं जब पुलिस कार्रवाई करने से डरेगी और अपराधियों के हौसले बुलंद होकर अपराधियों द्वारा संगीन अपराधों को अंजाम दिया जाएगा।
HIGHLIGHTS