पलपल इंडिया प्रतिनिधि। नेटफ्लिक्स सीरीज ‘IC 814: द कंधार हाईजैक’ को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. नेटफ्लिक्स सीरीज ‘IC 814: द कंधार हाईजैक’ अनुभव सिन्हा के डायरेक्शन में बनी है . 29 अगस्त को रिलीज हुई इस वेब सीरीज को एक तरफ तो जमकर तारीफ मिली, लेकिन दूसरी तरफ शो में आतंकियों के नाम ‘भोला’ और ‘शंकर’ दिखाए जाने को लेकर विवाद छिड़ गया. इस बेब सिरिस को लेकर लोगों ने ‘IC 814’ को बैन करने की मांग शुरू कर दी है. विवाद इतना बढ़ गया है की ये मामला अब कानूनी हो गया है.और शो पर बैन लगाने की मांग के साथ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल भी की गई है.
आपको बता दे की नेटफ्लिक्स पर ‘IC 814: द कंधार हाईजैक’ सीरीज पर प्रतिबंध लगाने की मांग की दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. याचिका में सीरीज के प्रदर्शन की अनुमति वाले सर्टिफिकेट को रद्द करने और इस फिल्म पर तत्काल रोक लगाने की गुहार लगाई गई है. इस याचिका में आरोप लगाया गया है कि इस सीरीज में अपहरण में शामिल आतंकवादियों की वास्तविक पहचान को गलत नाम से पेश किया गया है. इस याचिका के मुताबिक नेटफ्लिक्स की इस सीरीज में, 1999 में एयर इंडिया की फ्लाइट IC 814 को कंधार से दिल्ली के रास्ते में हाईजैक करने की घटना में शामिल आतंकवादियों की वास्तविक पहचान छिपा कर प्रस्तुत किया गया है. जबकि आतंकवादियों की जो वास्तविक पहचान सार्वजनिक है उसे वैसे ही दिखाना चाहिए. ‘IC 814’ शो में हाईजैकर पूरी घटना के दौरान अपने रियल नामों की बजाय, कोड नेम इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं. ये नाम हैं- बर्गर, चीफ, शंकर और भोला. सोशल मीडिया पर लोग आरोप लगा रहे हैं कि ये आतंकवादियों के रियल नाम छिपाने की कोशिश है.
‘IC 814’ को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है और हाल ही में खबर आई थी कि भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स के कंटेंट हेड को दिल्ली में समन किया है. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स इंडिया के कंटेंट हेड को, मंगलवार को समन किया है और उनसे ‘IC 814’ के कथित विवादास्पद पहलुओं पर स्पष्टीकरण मांगा है.