पलपल इंडिया प्रतिनिधि,मैहर। मैहर में एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले संगठित गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने पकड़ लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में गैंग का मास्टर माइंड भी शामिल है। पुलिस ने अदालत में पेश कर चारों को रिमांड पर लिया। आरोपियों के कब्जे से विभिन्न बैंकों के कुल 31 एटीएम कार्ड, 8160 रुपये, घटना में प्रयुक्त पल्सर वाहन और चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं। वहीं, मुख्य आरोपी संस्कार पवार उर्फ भैयू को गिरफ्तार किया गया है।
एटीएम फ्रॉड की शिकार संगीता चतुर्वेदी के साथ 30 अगस्त को तब धोखाधड़ी हुई थी, जब वह पैसा निकालने यूनियन बैंक एटीएम गई थी। यहां मौजूद व्यक्ति द्वारा एटीएम कार्ड की अदला-बदली कर बैंक खाते से 25 हजार रुपए निकाल लिए गए थे। इस मामले में अपराध क्रमांक 444/24 धारा 318 (4) बीएनएस दर्ज किया गया था।
रामकुमार प्रजापति के साथ 31 अगस्त को एचडीएफसी के एटीएम में पैसा निकालने के दौरान धोखा हुआ। यहां अज्ञात व्यक्ति द्वारा एटीएम कार्ड की अदला-बदली कर खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए गए थे। अमरपाटन में अपराध क्रमांक 445/24 धारा 318 (4) बीएनएस दर्ज किया गया था।
HIGHLIGHTS