पलपल इंडिया प्रतिनिधि,रीवा। रीवा में चल रहे वायरल फीवर से पांच बच्चों की मौत हो गई। जिले के अलग-अलग स्थानों से इन बच्चों को रीवा के गांधी स्मारक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन गांधी स्मारक अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही ने बच्चों की जान लेली। पीड़ित परिवारों का कहना है कि लापरवाही की शिकायत कई बार की गई, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों के परिजन चिंता में हैं।
आरोप है कि अस्पताल में 12 बच्चों को भर्ती करवाया गया था, इन सभी बच्चों को वायरल फीवर था। इन 12 बच्चों में से 5 बच्चों की मौत हो गई। अस्पताल में भर्ती अन्य बच्चों का इलाज जारी है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल जूनियर डॉक्टरों के भरोसा चल रहा है, जिनकी लापरवाही से बच्चों की मौत हुई है। फिलहाल अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई बयान नहीं आया है। पर रीवा में इन बच्चों की मौत ने सभी के मन में डर पैदा कर दिया है।