माढोताल थाना क्षेत्र में चाकू बाजी की वारदात,घायल हुआ युवक

By: PalPal India News
September 3, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। माढोताल थाना क्षेत्र में चाकू बाजी की वारदात में घायल एक युवक का मेडिकल कॉलेज में इलाज नहीं हुआ। जिसके बाद उसके परिजन उसे लेकर एसपी कार्यालय पहुंच गए। वहां उन्होंने पुलिस से कार्यवाही की गुहार लगाई बब्बू भाट नाम के युवक को कल रात शराब के लिए रुपए न देने पर असामाजिक तत्वों ने चाकू मार कर घायल कर दिया था। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया लेकिन वहां यह कहकर वापस भेज दिया गया कि मरीज नॉर्मल है। इसके बाद उसके परिजन आज उसे एसपी कार्यालय पहुंचे वहीं पुलिस का कहना है कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

HIGHLIGHTS

  • चाकू बाजी में घायल हुआ एक युवक।
  • शराब के लिए रुपए न देने पर हमला।
  • इलाज न मिलने पर एसपी कार्यालय पहुंचे परिजन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *