छत्तीसगढ़ सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में मारे गए 9 नक्सली

By: PalPal India News
September 3, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। संयुक्त पुलिस पार्टी को जैसे ही पश्चिम बस्तर डिवीजन के जंगलों में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना प्राप्त हुई उन्होंने सर्चिंग अभियान शुरू कर दी थी। इसी दौरान नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। मुठभेड़ में मृत 9 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। साथ ही, एसएलआर, 303 राइफल, 315 बोर बंदूक समेत भारी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद हुआ है।

आपको बता दे मंगलवार सुबह 6.30 बजे दंतेवाड़ा व बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना प्राप्त होते ही गश्त पर निकली पुलिस टीम ने सर्चिंग अभियान शुरू किया जिसके बाद पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें 9 नक्शल्वादी मारे गए वही अच्छी बात ये है की  सभी जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, बैलाडीला पहाड़ी की तलहटी में पश्चिम बस्तर डिवीजन के 30-35 नक्सलियों की उपस्थिति की जानकारी मिली थी, जिसके बाद लोहा गांव की तरफ से डीआरजी, बस्तर फाइटर, सीआरपीएफ यंग प्लाटून, सीआरपीएफ 111 वीं बटालियन की अलग-अलग टुकड़ियों को सर्चिंग के लिए रवाना किया गया था। लेकिन तभी पुरंगेल के जंगल मे नक्सलियों ने जैसे ही जवानों को आता देख गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके बाद जवानो और नक्सुसलियों में मुठभेड़ शुरू हुई।

अधिकारियों के मुताबिक, अभी मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ खत्म होने के बाद पुलिस पार्टी से पूरी सूचना मिलेगी। बड़ी संख्या में नक्सली घायल हुए हैं, जिनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *