पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। नर्मदा के तट गौरी घाट स्थित श्री सिद्ध गणेश मंदिर अर्जी वाले गणेश जी के मंदिर में भगवान गणेश का 11 दिवसीय जन्मोत्सव आस्था के साथ मनाया जाएगा। इसकी तैयारी मंदिर प्रबंधन ने लगभग पूरी कर ली है मंदिर के पुजारी ने बताया कि श्री गणेश जन्मोत्सव का शुभारंभ। 7 सितंबर को चतुर्थी के दिन होगा और प्रतिदिन अलग-अलग पदार्थ से उनका सहस्त्रार्जन किया जाएगा। अनंत चतुर्दशी के दिन 1000 अर्जी वाले नारियल से हवन किया जाएगा उन्होंने कहा कि भगवान गणेश प्रथम पूज्य हैं और उनकी आराधना करने वाले के कामों में विघ्न नहीं आते। साथ ही सुख संपत्ति और ऐश्वर्या की प्राप्ति होती है इसलिए गणेश आराधना की दृष्टि से यह 10 दिन काफी महत्वपूर्ण है।
HIGHLIGHTS