नगर निगम द्वारा डेंगू नियंत्रण हेतु युद्ध स्तर पर प्रयास,कई जगह किया गया दवा छिड़काव का कार्य

By: PalPal India News
September 4, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। डेंगू की बीमारी फैलने को देखते हुए नगर निगम मुख्यालय द्वारा सुबह पाली में 17 टीमों एवं सायंकालीन 3 व्हीकल माउंटेन फॉगिंग मशीन एवं 20 पोर्टेबल फागिंग मशीन के माध्यम से फॉगिंग कार्य कराया जा रहा है। सुबह पाली में बाजार मोहल्ला,भडपुरा, विस्थापित बस्ती,जसूजा टावर,गंगानगर,ब्राह्मण मोहल्ला, बाबू कॉलोनी,कोरी मोहल्ला,आशीर्वाद गार्डन, साकार हिल्स,रजक मोहल्ला,आजाद चौक, सनातन धर्म मंदिर,पटेल मोहल्ला, काली मठ मंदिर के आसपास, कुमार मोहल्ला, कोल बस्ती,चौधरी मोहल्ला, आईटीआई, शिवाजी नगर, यशवंत नगर ,मानसरोवर कॉलोनी, सिद्ध बाबा बस्ती, फकीर चंद का अखाड़ा, छिन्ना बस्ती, बिहारी मोहल्ला,पटेल मोहल्ला,उदय नगर,शोभापुर सामुदायिकभवन,बिलहरी एपीआर कॉलोनी,मॉडल टाउन कॉलोनी, सिंधी मोहल्ला,उड़िया मोहल्ला शुभ नगर झंडा चौक भंवताल स्नेहा अपार्टमेंट,आशियाना अपार्टमेंट,गोल्डन होम अपार्टमेंट,नवीन विद्या भवन,प्रज्ञा कॉलोनी, सरस्वती कॉलोनी,खिन्नी मोहल्ला,बेन मोहल्ला,पटेल नगर,शक्ति नगर,जगदंबा कॉलोनी,अशोक विहार कॉलोनी,आजाद चौक रजा चौक में दवा छिड़काव कराया गया वहीं शासकीय स्कूलों एवं कार्यालय में कीटनाशक दवा छिड़काव एवं रुके हुए पानी में जला हुआ तेल डाला जा रहा है। व्हीकल माउंटेन फॉगिंग मशीन द्वारा एवं नगर निगम सीमा के अंतर्गत सभी वार्डो विभिन्न क्षेत्रों में फॉगिंग कार्य कराया जा रहा है।

HIGHLIGHTS

  • कई टीमें कर रहीं दवा छिड़काव का कार्य।
  • नगर निगम द्वारा डेंगू नियंत्रण हेतु युद्ध स्तर पर प्रयास।
  • कई जगह किया गया दवा छिड़काव का कार्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *