6 सितंबर को रिलीज होने वाली कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ 19 सितंबर तक टली

By: PalPal India News
September 4, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर चल रहे विवाद में अब एक बड़ी कड़ी जुड़ गई है. 6 सितंबर को रिलीज होने वाली ‘इमरजेंसी’ सेंसर बोर्ड के आदेश पर अटकी है और इसे अभी तक सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिला है. बल्कि अब कम से कम दो हफ्ते तक रिलीज हो सकती नहीं ही सकेगी फ़िल्म. ‘इमरजेंसी’ को सेंसर सर्टिफिकेट न मिलने को लेकर मेकर्स ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. अब कोर्ट ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) को आदेश दिया है कि वो 18 सितंबर तक ‘इमरजेंसी’ के सर्टिफिकेट पर फैसला ले. इसके बाद 19 सितंबर को को कोर्ट इस याचिका पर सुनवाई करेगा.

‘इमरजेंसी’ के मेकर्स जी स्टूडियोज, फिल्म को सर्टिफिकेट न मिलने को लेकर, मंगलवार को बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचे. जहाँ मेकर्स ने कोर्ट से सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन को फिल्म का सेंसर सर्टिफिकेट जारी करने का निर्देश देने की मांग की, जिससे फ्लिम 6 सितंबर को रिलीज हो सके. मेकर्स ने कहा कि CBFC ने ‘अवैध और मनमाने ढंग से’ सर्टिफिकेट रोक लिया है. मेकर्स ने कोर्ट में कहा कि 8 अगस्त को CBFC ने ‘इमरजेंसी’ के प्रोड्यूसर (जी स्टूडियोज) और को प्रोड्यूसर (मणिकर्णिका फिल्म्स) को फिल्म में बदलाव करने के लिए कहा. इन बदलावों के बाद फिल्म को सर्टिफिकेट दिया जाना था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *