पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का 100 वर्ष की आयु में मंगलवार को निधन हो गया था जिसके बाद बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे गीता कालोनी स्थित घर से निकली और शिप्रा तट पर भूखी माता मंदिर पर पहुंची। यहां उनका दाह संस्कार किया गया। पूनमचंद यादव बीते कुछ दिनों से बीमार थे। मुख्यमंत्री यादव सहित उनके तीन बेटे और दो बेटियां हैं। निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री यादव मंगलवार रात को ही उज्जैन पहुंच गए थे। हजारों की संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। बड़ी संख्या में आमजन भी दिवगंत को श्रद्धासुमन अर्पित करने सीएम के घर पहुंचे।
रात सभी लोग सीएम के घर पहुंचना शुरू हो गए थे कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, जगदीश देवड़ा, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, कैबिनेट सहित लगभग सभी मंत्री, पूर्व कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, कैलाश सारंग, नारायण सिंह कुशवाह, नागर सिंह चौहान, प्रद्युम्न सिंह तोमर, राकेश शुक्ला, चैन्य कुमार काश्यप, इंदर सिंह परमार, कृष्णा गौर, धर्मेन्द्र सिंह लोधी, दिलीप जायसवाल, गौतम टेटवाल, लखन पटेल, नारायण सिंह पंवार, नरेन्द्र शिवाजी पटेल, प्रतिमा बागरी, दिलीप अहिरवार, राधा सिंह, रामनिवास रावत सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने शिप्रा घाट श्रद्धांजलि अर्पित की।
वहीँ देशभर के नेताओं ने इंटरनेट के माध्यम से अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। जिनमें उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, के साथ साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने सोशल मीडिया पर सभी ने शोक संदेश जारी कर ईश्वर से प्रार्थना की।