फर्जी आधार-कार्ड बनाने की सूचना पर तहसीलदार ने मारा छापा, आरोपी लोगों से ले रहा पांच-पांच सौ रुपए

By: PalPal India News
September 6, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। अमरपाटन सिविल अस्पताल के बगल में शासकीय आधार केंद्र संचालक कपिल श्रीवास्तव के द्वारा आधार कार्ड बनाने के नाम पर लोगों को जमकर लूटा जा रहा था। एक आधार बनाने का चार से 500 रुपए तक लिया जा रहा था। कोल्ला कोल एवं आदसिया कोल निवासी लालपुर निवासी लालपुर आज शासकीय आधार सेंटर में जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए पहुंचे थे तो आधार केंद्र के संचालक कपिल श्रीवास्तव ने आधार से जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए बोला और 400,400 इन लोगों से ले लिया।

जिसकी शिकायत तहसीलदार रामदेव साकेत से की गई मौके पर तहसीलदार टीम के साथ पहुंचे और देखा कि इस आधार सेंटर का किसी प्रकार का कोई कागज नहीं है और 400 लेने की बात सामने आई। जिस पर संचालक को फटकार लगाते हुए तुरंत आधार कार्ड का बैनर हटाने के लिए आदेश दिए एवं विभागों से जानकारी लेकर कार्रवाई करने की बात कहीं है।

HIGHLIGHTS

  • फर्जी आधार-कार्ड बनाने की सूचना पर तहसीलदार ने मारा छापा।
  • अमरपाटन में मिली थी गड़बड़ी की शिकायत।
  • लोगों से ले रहा पांच पांच सौ रुपए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *