मैहर माँ के दर्शन करने आ रहा था युवक,स्टॉपेज नही हुआ तो चलती ट्रेन से कूदा,गंभीर रूप से घायल अस्पताल में भर्ती

By: PalPal India News
September 7, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। मैहर रेल्वे स्टेशन में आज अजीबोगरीब हादसा सामने आया जिसे सुनकर सब कोई हैरान रह गए दअरसल कटनी के रहने वाले सुरेश वर्मा घर से मैहर माँ शारदा के दर्शन करने के लिए पुणे पटना एक्सप्रेस में चढ़े और जब मैहर पहुचे थे ट्रेन का स्टॉपेज न होने से ट्रेन नही रुकी तभी सिरफिरे अधेड़ ने चलती ट्रेन से ही छलांग लगा दी जिससे स्टेशन में हड़कंप मच गया आसपास यात्रियों की भीड़ एकत्रित हो गयी इस घटना में सुरेश वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए आरपीएस की मदद से घायल को सिविल अस्पताल मैहर लाया गया जहाँ डॉक्टर द्वारा उपचार किया जा रहा फिलहाल घायल की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

HIGHLIGHTS

  • स्टॉपेज नही हुआ तो चलती ट्रेन से कूदा युवक
  • माँ के दर्शन करने आ रहा था मैहर
  • गंभीर रूप से घायल अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *