बेलखेड़ा के पास सड़क हादसे में तीन की मौत, बेलगाम मारुति वैन ने मोटर साइकिल सवारों को मारी टक्कर

By: PalPal India News
September 7, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर जिले के बेलखेड़ा से एक दर्दनाक खबर आई है। जहां मृत्युभोज कार्यक्रम के लिए एक परिवार जा रहा था, जो रास्ते में ही एक्सीडेंट का शिकार हो गया और तीनों की मौत हो गई। मृतक दमोह जिला के थाना तेंदूखेड़ा के,खारी हनुमत बागो नामक ग्राम से, रिश्तेदारी में मृत्यु भोज के लिए मातापुर के लिए निकले थे। तभी बेलखेड़ा से 1 किलोमीटर पहले सामने से आ रही एक वेंन ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। जिसमें मोटरसाइकिल सवार प्रेम सिंह शील रानी तथा चालक मोहन की मौत हो गई। प्रेम सिंह और शील रानी की जहां घटना स्थल पर ही मौत हो गई, वहीं मोहन को मेडिकल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना पाकर पहुंची बेलखेड़ा पुलिस ने तत्काल दोनों शव को उठाकर बेलखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र में रखवा दिया। वही घायल को जबलपुर रेफर किया, जहां कुछ देर बाद मौत की खबर आई। आपको बता दें बेलखेड़ा में साप्ताहिक बाजार शनिवार को लगता है जिसके चलते देखने वालों का हुजूम उमड़ पाड़ा। बेलखेड़ा थाना प्रभारी सरोजिनी चौकसे ने बताया कि दो लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई है। तथा तीसरी घायल को जबलपुर भेजा गया था वहां से भी मृत होने की सूचना आ गई है। तत्काल परिजनों को सूचित किया गया है तथा आगे की कार्यवाही की जा रही है।

HIGHLIGHTS

  • बेलखेड़ा के पास सड़क हादसे में तीन की मौत।
  • बेलगाम मारुति वैन ने मोटर साइकिल सवारों को मारी टक्कर।
  • तेंदूखेड़ा के खारी हनुमत बागो से मृत्यु भोज में शामिल होने के मातापुर जा रहे थे लोग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *