हरतालिका तीज की पूजा कर रही महिला के घर में घुसकर तोड़फोड़,जान से मारने की धमकी देते हुए भागे आरोपी

By: PalPal India News
September 7, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,देवास। देवास की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, बालगढ़ की निवासी सुमन सिंह चौहान ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रात सवा एक बजे मल्हार आडी पटटी के जितेन्द्र, किशोर और उनके दो साथियों ने उनके घर में जबरदस्ती घुसकर तोड़फोड़ की।

इस समय घर में हरतालिका तिज की पूजा चल रही थी। आरोपितों ने दरवाजे पर लात मारी, गालियाँ दीं और ईट-पत्थर फेंककर एलसीडी टीवी, खिड़की के कांच और घड़ी तोड़ दी। पास के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपि जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

HIGHLIGHTS 

  • हरतालिका तीज की पूजा कर रही महिला के घर में घुसकर तोड़फोड़।
  • जान से मारने की धमकी देते हुए भागे आरोपी।
  • एलसीडी टीवी खिड़की के कांच और घड़ी तोड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *