पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। देश विदेश में मशहूर हो चुकी जबलपुर के रांझी की मनोकामना महाकाली समिति के द्वारा एक प्लॉट खरीदा गया है। जिसमें भवन बनाने का काम शुरू हो गया है। इस काम का शुभारंभ विधायक अशोक रोहाणी ने भूमि पूजन कर किया। इस मौके पर समिति के लोग और क्षेत्रीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। समिति के लोगों का कहना है कि प्लाट खरीदने के लिए सभी लोगों ने सहयोग किया है और पाई पाई जमा करके माता के नाम से यह प्लाट खरीदा गया है। जिस पर भविष्य में मंदिर बनाने की योजना है।
HIGHLIGHTS