पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। सिहोरा थाना अंतर्गत खुडावल रोड़ में स्तिथ कनाड़ी नदी में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है की आज दोपहर 12 बजे के लगभग एक स्कूटी में चारों किशोर नहाने के लिए कनाड़ी नदी गए थे। तभी खितौला लखराम मोहल्ला निवासी रेशु उर्फ कान्हा का पैर कनाड़ी नदी किनारे गड्ढे में फिसल गया और वह गहरे पानी मे चला गया। जिसे बचाने के लिए सिहोरा गढ़िया मोहल्ला निवासी रावेंद्र सिंह ठाकुर ने नदी में छलांग लगा दी लेकिन दोनों डूबने लगे।
इनके साथ गए दो अन्य मित्रों ने दोनों को डूबते देख राहगीरों से बचाने की मदद मांगने लगे, वहीँ साथ गए किशोरों ने फोन कर स्थानीय लोगों को बुलाया। तभी स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए बचाव कार्य सुरु कर दिया था। किसी तरह तैराकों ने रस्से की मदद से दोनों को नदी के बाहर निकाला और अस्पताल लेकर पहुँचे। लेकिन जब तक दोनों किशोरों की मौत हो चुकी थी। वहीं सूचना पर पहुँची पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही करते हुए शवों को पीएम के लिए भेज मामले की विवेचना सुरु कर दी है।
HIGHLIGHTS