पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। सतना रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का काम शुरू हो गया है। स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने के लिए शुक्रवार को भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान सांसद गणेश सिंह और कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाह मौजूद रहे। लेकिन अब कार्यक्रम को लेकर सियासी बवाल खड़ा हो गया है। भाजपा के नगर निगम महापौर योगेश ताम्रकार कार्ड पर अपना नाम न छपने और आमंत्रण न मिलने से नाराज हैं। दरअसल सतना रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम के कार्ड पर भाजपा सांसद और कांग्रेस विधायक का नाम छपा था।
हालांकि नियमानुसार स्थानीय राज्यमंत्री और महापौर का नाम भी होना चाहिए था, जो नहीं था। इसे देखते हुए महापौर ने कहा है कि वह इस संबंध में रेलवे और पार्टी फोरम में लिखित शिकायत करेंगे। महापौर ने कहा, मुझे समारोह में आमंत्रित नहीं किया गया। यह प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। भूमिपूजन समारोह के कार्ड पर मंत्रियों के साथ मेरा नाम भी छपना चाहिए था। मुझे सम्मान के साथ आमंत्रित किया जाना चाहिए था।महापौर ताम्रकार ने कार्यकम के लिए अमंत्रण न मिलने पर कहा, “मेरा अपमान हुआ है। इसकी शिकायत दिल्ली तक करूंगा, मैं स्वाभिमानी व्यक्ति हूं, बिना बुलाए कैसे चला जाता, और जाना भी नही चाहिए।
HIGHLIGHTS