पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मुंबई में गणेश उत्सव के बीच सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद पति जहीर इकबाल के साथ अपना पहला गणपति उत्सव मना रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में इसका एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और एक्टर जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) अभी कुछ दिन पहले ही शादी के बंधन में बंधे थे. दिलचस्प बात यह है कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने हिंदू या मुस्लिम रीति-रिवाज से नहीं बल्कि स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की. जिसे सिविल मैरिज भी कहते हैं. सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बाद भी दोनों काफी ट्रोल हुए थे क्यूंकि जहीर मुस्लिम और सोनाक्षी हिन्दू थे. इतना ही नहीं जहीर पर लव जिहाद का आरोप भी लगाया गया थे.
एक बार फिर सोनाक्षी और जहीर ट्रोल हो रहे है मुंबई में गणेश उत्सव के बीच सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद पति जहीर इकबाल के साथ अपना पहला गणपति उत्सव मना रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में इसका एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इन सबके बीच एक चीज जिसने सभी का ध्यान खींचा वो था सोनाक्षी का कैप्शन। कई फैंस इसको लेकर कमेंट्स कर रहे हैं।
सोनाक्षी ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘प्यार सम्मान में बढ़ता है, जब एक जोड़ा सच्चे सद्भाव में एक दूसरे के विश्वासों का सम्मान करता है… शादी के बाद हमारा पहला गणपति’. सोनाक्षी के शेयर किए गए वीडियो पर काफी सारे यूजर्स जहिर इकबाल के धर्म को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं. कोई जहीर से मुसलमान होने का सबूत मांग रहा है तो कोई कपल की आस्था पर सवाल कर रहा है.