स्कूल की छात्राओं ने टीचर के साथ घेरा एसपी कार्यालय, स्कूल के प्राचार्य किशन रायखेड़े पर लगाए अकेले में बुलाने के आरोप! देखे विडियो

By: PalPal India News
September 10, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। बरगी नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल की छात्राएं और शिक्षक प्राचार्य किशन रायखेड़े के खिलाफ सड़क पर उतर आई है। स्कूल के प्राचार्य किशन रायखेड़े पर गलत काम के लिए दबाव बनाने के आरोप लगाते हुए छात्राओं और शिक्षकों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया और पुलिस के आला अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर प्राचार्य किशन रायखेड़े के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की।

मांग की छात्राओं का आरोप है कि वे प्राइवेट स्टूडेंट है जब उन्होंने स्कूल में बैठने के लिए प्राचार्य किशन रायखेड़े से परमिशन मांगी तो उन्होंने छात्राओं को अकेले में बुलाया। वहीं प्राचार्य किशन रायखेड़े एक महिला शिक्षक के साथ भी छेड़छाड़ कर चुके हैं। इसके बाद महिला शिक्षक ने बरगी नगर चौकी में आवेदन दिया लेकिन उनकी शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। इस बीच महिला शिक्षक को स्कूल के ही टीचर ने प्राचार्य की ओर से धमकी भी दी थी। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले को जांच में ले लिया गया है और दोषी पाए जाने पर प्राचार्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

HIGHLIGHTS

  • बरगी नगर सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने टीचर के साथ घेरा एसपी कार्यालय।
  • स्कूल के प्राचार्य किशन रायखेड़े पर लगाए अकेले में बुलाने के आरोप।
  • टीचर पर भी गलत काम करने का दबाव बनाने का आरोप।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *