पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर में एक दर्दनाक घटना हो गई जिसमें एक चाचा ने ही अपने बेटों के साथ मिल कर अपने ही भतीजे की हत्या कर दी। मृतक का नाम अखिलेश था जब उसके साथ यह हादशा हुआ तब वह भैंस बांध रहा था। आपको बता दे चाचा और भतीजे के बीच पानी भरने की बात को लेकर विवाद हो गया था जिसके बाद तीनो ने मिलकर अखिलेश की हत्या कर दी। घटना में पड़ोसी को गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके और अस्पताल पहुंच गया। मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।
आपको बता दे मुडियाटोला में एक सरकारी बोर है जहां से पानी भरने की बात पर मुन्नीबाई यादव और उसके बेटे अखिलेश यादव का सोमवार तडके गांव के ही हल्लू यादव और उसके बेटे संदीप व प्रदीप से विवाद हो गया था। लेकिन कुछ देर वाद यह विवाद ख़त्म हुआ और उसके बाद मामला शांत हो गया था।लेकिन फिर दोपहर में आरोपितों ने मुन्नीबाई से मारपीट की जिसके बाद मुन्नी बाई मामले की एफआईआर दर्ज कराने खमरिया थाने पहुंची, बताया जा रहा है की वहां से उसे रांझी भेज दिया गया। रांझी में भी उसकी शिकायत नहीं सुनी गई, तो वह लौटकर गांव पहुंची। लेकिन उसके पहले ही यह हादशा हो चूका था।
दोपहर में जब आरोपितों ने मुन्नीबाई से मारपीट की तब मुन्नीबाई पुलिस के पास गई थी। पुलिस के पास जाने की जानकारी जैसे ही संदीप को लगी, तो वह आग बबूला हो गया। वह पिता और भाई प्रदीप के साथ मुन्नीबाई के घर पहुंचा। जहां अखिलेश भैंस बांध रहा था। इस दौरान प्रदीप और हल्लू ने अखिलेश को पकड़ा और संदीप ने कुल्हाड़ी से अखिलेश की गर्दन पर एक के बाद एक दो से तीन वार कर दिए। अखिलेश जमीन गिर पर गया। वारदात के बाद आरोपित वहां से भाग निकले। खून से लथपथ अखिलेश को परिजन विक्टोरिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।