पत्रकार को धमकाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला, बिजली चोरी पकड़वाना पड़ा महंगा

By: PalPal India News
September 10, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर के बघराजी में पत्रकार को धमकाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। कुंड्म की बघराजि के पत्रकार इंद्र कुमार सेन ने बिजली चोरों के खिलाफ एक खबर चलाई थी। जिसके बाद मध्य प्रदेश विद्युत मंडल की टीम ने मौके पर जाकर कार्रवाई भी की थी। कार्रवाई से बौखलाये बिजली चोरों ने अब पत्रकार इंद्र कुमार सेन को जान से मारने की धमकी दी है।

बिजली चोर इंद्र कुमार सेन के घर में पहुंचे और इंद्र कुमार सेन के परिवार को जमकर धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत बघराजी पुलिस के साथ-साथ जबलपुर एसपी कार्यालय में भी की गई है जबलपुर के एडिशनल एसपी ने मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

HIGHLIGHTS

  • पत्रकार को धमकाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला।
  • बिजली चोरी पकड़वाना पड़ा महंगा।
  • पीड़ित पत्रकार ने एसपी से की शिकायत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *