देवलगांव बाघ नदी मे फंसे दो युवक,मछुआरों और एनडीआरएफ की टीम ने किया रेस्क्यू

By: PalPal India News
September 10, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,बालाघाट। बालाघाट के थाना लांजी अन्तर्गत देवलगांव बाघ नदी मे फंसे दो लोगों को स्थानीय तैराक एवम् NDRF दल की मदद से सकुशल बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है देवलगाव स्तिथ बाघ नदी पर पुल का निर्माण हो रहा है। जिसमे कुछ मजदूर लगे है जो नदी किनारे झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। कोटरा डेम से पानी छोड़े जाने से अचानक नदी का जल स्तर बढ़ गया जिसके चलते दोनो उसमें फस गए थे। जिन्हे मछुआरे और NDRF की टीम ने सकुशल बाहर निकाला।

HIGHLIGHTS

  • देवलगांव बाघ नदी मे फंसे दो लोगों को सकुशल निकाला।
  • मछुआरों और एनडीआरएफ की टीम ने किया रेस्क्यू।
  • अचानक जलस्तर बढ़ने से फंस गए थे दो लोग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *