कई दिनों तक अब नहीं होगा गणेश विसर्जन,अनंत चतुर्दशी को ही करना होगा सभी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

By: PalPal India News
September 12, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। मध्यप्रदेश की संस्कारधानी में गणेश विसर्जन कई दिनों से तक चलता रहता है, जो कि सही नहीं है। जबलपुर कलेक्ट्रेट में आज धर्म गुरु, नगर पंडित सभा के आचार्य सहित जिला कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना और एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने पत्रकारवार्ता में ये बात कही।
एक दिन पहले हुई बैठक की जानकारी देते हुए साधु संतो ने बताया कि अब एक सप्ताह या दस दिन तक गणेश विसर्जन नहीं होगा। बल्कि अनंत चतुर्दशी के दिन ही गणेश विसर्जन होगा।

साधु संत सहित पुलिस-प्रशासन अधिकारियों ने सभी के इस कदम को सराहा। कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना और एसपी ने कहा कि जिले भर में अगर एक ही दिन गणेश विसर्जन होता है तो शहरवासियों को जाम की परेशानी का सामना करना नहीं पड़ेगा, इतना ही नहीं विसर्जन व्यवस्था भी दुरुस्त रहेगी। संतो ने कहा कि गणेश उत्सव को अगर नियम से मनाया जाए तभी उसका फल मिलता है।

HIGHLIGHTS

  • अब अनंत चतुर्दशी को ही होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन।
  • साधू संतो ने पत्रकारवार्ता में दी जानकारी।
  • जबलपुर कलेक्ट्रेट में हुई पत्रकारवार्ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *