गणेश विसर्जन के दौरान हुआ दो समुदाओं के बीच बवाल,एक-दूसरे पर किया पथराव फेंके देसी बम,52 लोग गिरफ्तार

By: PalPal India News
September 12, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,कर्नाटक। कर्नाटक के मांड्या में गणपति विसर्जन के समय दो समुदायों के बीच में झड़प हो गई इस मामलें में अब तक 52 लोगों की गिरफ्तार हो चुकी है। जिन लोगो को अरेस्ट किया गया है उनके परिवार के लोग पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। दोनों ही पक्षों की महिलाओं का कहना है कि पुलिस उन्हें टॉर्चर कर रही है। घर पर सो रहे लोगों को दरवाजा तोड़कर अरेस्ट कर रही है। बता दें कि गणेश विसर्जन के जुलूस के दौरान हुई हिंसा में दोनों समुदायों की तरफ से एक-दूसरे पर पथराव किया गया और देसी बम फेंके। दो गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि वाहनों में आगजनी और दुकान समेत अन्य जगहों पर तोड़फोड़ की घटना हुई।

इस सन्दर्भ में एसपी मल्लिकार्जुन बालदंडी ने कहा कि हालात अभी पूरी तरह काबू में है। मामले को लेकर एसपी मल्लिकार्जुन बालदंडी ने कहा, “हालात अभी पूरी तरह काबू में है। एडीशनल फोर्स तैनात की गई है। पूरे इलाके में निगरानी रखी जा रही है। अभी तक 52 लोगों को अरेस्ट किया है। 7 केस दर्ज हुए हैं। कुछ लोगों के पेरेंट्स ने पुलिस स्टेशन आकर शिकायत की है कि बेगुनाहों को अरेस्ट किया गया है। हम वेरिफाई कर रहे हैं। पूरी घटना कैसे हुई, वो बताया है।

कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर के द्वारा हिंसा के बाद इलाके में 48 घंटे का कर्फ्यू लगाया गया था लेकिन अब स्थिति काबू में है। अधिकारियों के मुताबिक, स्थिति के मद्देनजर 14 सितंबर तक इलाके में चार से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक लगाने का आदेश लागू किया गया है। मांड्या के पुलिस सुपरिटेंडेंट मल्लिकार्जुन बलदंडी ने कहा कि हमने बुधवार की घटना के सिलसिले में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। स्थिति अब सामान्य हो गई है। लोग अपने दैनिक कामकाज कर रहे हैं। दुकानें खुली हैं। हमने कर्नाटक राज्य रिजर्व पुलिस के अतिरिक्त बल के साथ-साथ सादी वर्दी में अन्य पुलिस अधिकारियों को भी तैनात किया है।”

बता दें कि बदरिकोप्पलु गांव से गणेश विसर्जन के लिए जुलूस निकाल रहे थे तब दो समूहों के बीच बहस हो गई और कुछ उपद्रवियों ने पथराव किया, जिससे स्थिति बिगड़ गई। दोनों समूहों के बीच झड़प के बाद कुछ दुकानों में तोड़फोड़ की गई और वाहनों में आग लगा दी गई। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने और स्थिति को संभालने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। शोभायात्रा निकालने वाले युवाओं के समूह ने थाने के निकट विरोध प्रदर्शन किया और हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *