महाराष्ट्र रायगढ़ केमिकल कंपनी में हुआ ब्लास्ट, 2 लोगों की मौत, 4 लोग झुलसे

By: PalPal India News
September 12, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिला के केमिकल कंपनी में ब्लास्ट से बड़ा हादसा हो गया। कंपनी में ब्लास्ट होने से भयानक आग लग गई। इस आग में 2 लोग झुलस कर उनकी मौत हो गई। जबकि चार लोग झुलस गए।

बताया जा रहा है की कंपनी में भीषण विस्फोट होने से आग लगी है, जिसमें दो श्रमिकों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया की घटना सुबह 11.15 बजे रोहा शहर के धतव एमआईडीसी में साधना नाइट्रो केम लिमिटेड में हुई। रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घरगे ने कहा कि विस्फोट रासायनिक संयंत्र के भंडारण टैंक में हुआ। इस घटना में भंडारण टैंक पर काम कर रहे दो कर्मचारियों की मौत हो गईऔर पास में काम कर रहे चार अन्य लोग झुलस गए।

विस्फोट की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और तलाश एवं बचाव अभियान शुरू किया। घायल श्रमिकों को रोहा के एक सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। फिलहाल उनका इलाज किया जा रहा है। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *