डॉक्टर स्नेहा मेटवानी ने मरीज और उनके परिजनों से की बदतमीजी, राइट डाउन गौ माता चौक स्थित स्पर्श क्लिनिक की घटना! देखे विडियो

By: PalPal India News
September 13, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। राइट टाउन के गौ माता चौक स्थित स्पर्श क्लीनिक में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया। जब डॉक्टर स्नेहा मेटवानी ने अपने यहां आई एक महिला मरीज के साथ बदतमीजी कर दी सृष्टि राजपूत जो की गर्भवती महिला थी। उनकी बहन शुभी सिंह राजपूत उन्हें लेकर स्पर्श क्लिनिक पहुंची थी और डॉक्टर स्नेहा मेटवानी से यह कहा कि उन्होंने इलाज ठीक से नहीं किया इसलिए उनके पैसे वापस कर दिए जाएं। इसी बात को लेकर डॉ स्नेहा मेटवानी ने मरीज और उनकी बहन के साथ हाथापाई कर दी। इतना ही नहीं बल्कि डॉक्टर स्नेहा मेटवानी के पति भी मरीज और उसके परिजन से धक्का। मुक्की पर उतर आए इस मामले को लेकर काफी देर तक गहमागहमी का माहौल रहा खबर पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंची और विवाद को शांत कराया लेकिन महिला मरीज की बहन शुभी सिंह राजपूत ने थाने में डॉक्टर स्नेहा मेटवानी और उनके पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

HIGHLIGHTS

  • डॉक्टर स्नेहा मेटवानी ने मरीज और उनके परिजनों से की बदतमीजी।
  • राइट डाउन गौ माता चौक स्थित स्पर्श क्लिनिक की घटना।
  • डॉक्टर के पति पर भी मरीज से धक्का मुक्ति के आरोप।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *