पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। 17 वीं विश्व सॉफ्टटेनिस चैंंपियनशिप इंचियोन (दक्षिण कोरिया) में पिछले दिनों आयोजित हुई। प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए भारतीय टीम के कोच सुदेश सांगते ने बताया कि, उक्त चैंपियनशिप में देवास के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी जय मीणा एवं आध्या तिवारी ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए सॉफ्टटेनिस प्रतियोगिता में इतिहास रचते हुए चीनी खिलाडिय़ों को सेमीफाइनल मैच में हराते हुए कांस्य पदक जीता।
यह देवास जिले व पूरे मध्यप्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। बता दे कि, मध्यप्रदेश के 04 खिलाडियों ने भाग लिया था। इनमें रिया डेविड Income Tax Dept में, अंजली वर्मा वल्लभ भवन भोपाल में, आदित्य दुबे चिकित्सा विभाग में, जय मीणा ऊर्जा विभाग में, आध्या तिवारी Income Tax Dept. Mumbai में व कीर्ति चंदानी शिक्षा विभाग मिला है। सहयोगी के रूप में विश्वामित्र अवार्डी सुदेश मांगते, गौरव कदम, प्रीति पंवार राष्ट्रीय स्तर के कोच है जो इन खिलाड़ियों के साथ मौजूद रहे और मेडल जिताने के लिए मदद की।
कोच सुदेश सांगते ने कहा कि, हम मैच में 4-0 से अप चल रहे थे, एक गलती से चाइना की टीम ने बढ़त बढ़ाई थी। परंतु आखिरी तक हमारी सांस गेम में अटकी थी। यह मेडल लाने में सभी की सफलता है। खिलाड़ियों ने बहुत मेहनत की है। आज इंडिया के खिलाड़ी जय मीणा को लोग नाम से जानने लगे है। यह देश के लिए भी उपलब्धि है।
जय मीणा ने कहा की, कोरिया, जापान, चाइना जैसी टीम को डोमिनेट करके भारत के लिए मेडल दिलाया है यह हमारे लिए उपलब्धि है। गुरु व हमारे साथियों का इसमें सहयोग रहा है। उन सभी को धन्यवाद है। जब खिलाड़ी देवास पहुंचे तो सभी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। मेडल लाने पर परिवार जन ओर साथियों में खुशी की लहर थी। वहीं देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने सभी 4 खिलाड़ियों को स्वेच्छा अनुदान राशि से ग्यारह ग्यारह हजार रुपए देने की घोषणा की है।
HIGHLIGHTS