रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़े गए ADM साहब, सीएम ने दिए सस्पेंड करने के आदेश

By: PalPal India News
September 13, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,सतना। सतना में गुरुवार को ADM अशोक कुमार ओहरी को कथित तौर पर रिश्वत मांगने और रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस  ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ADM को रिश्वत के 5 हजार रुपये लेते समय पकड़ा गया। एक परिवार के बीच जमीन बंटवारा करने की एवज में रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। लोकायुक्त निरीक्षक जिया-उल-हक ने बताया कि ADM अशोक कुमार ओहरी ने जमीन के बंटवारे को निपटाने के लिए शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये मांगे थे और 10,000 रुपये पहले ही ले चुके थे।

लोकायुक्त निरीक्षक ने बताया की ADM ने शिकायतकर्ता रामनिवास तिवारी से 20,000 रूपए मांगे थे जिसमें से शिकायतकर्ता 10,000 रूपए दे चूका था और 10,000 रूपए देने में सक्षम न होने पर शिकायतकर्ता  ने ADM से कहा तो वे 5000 रूपए लेने के लिए तैयार हो गए और तभी लोकायुक्त निरीक्षक और उनकी टीम ने ADM को रिश्वत लेते पकड़ लिया।

लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह धाकड़ ने बताया, नई गढ़ी निवासी शिकायतकर्ता रामनिवास तिवारी ने अपने परिवार के सदस्यों के बीच जमीन के बंटवारे के लिए आवेदन दिया था। ADM ने उनसे 20,000 रुपये की मांग की। ओहरी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सीएम ने दिए सस्पेंड करने के आदेश

यह मामला जैसे ही मुख्यमंत्री मोहन यादव को बताया गया CM ने ओहरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया और कहा कि राज्य सरकार की नीति भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करने की है। आपको बता दे कि कुछ दिन पहले ही सूबे की राजधानी भोपाल में मकान के लीज नवीनीकरण की एवज में 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) के लिपिक तारक चंद दास को लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई BDA के कार्यालय में हुई। इसके अतिरिक्त भी आये दिन रिश्वत के मामले आते रहते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *