पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। ट्रेनों में व स्टेशनों में चोरी करने वाले अपराधियों की धरपकड एवं चोरी गये माल की बरामदगी हेतु स्टेशन में जीआरपी एवं आरपीएफ के व्दारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। रेल्वे स्टेशन जबलपुर के प्लेटफार्म न. 4/5 पर संघन चेकिंग के दौरान चार महिलाएं संदिग्ध अवस्था में बैठी मिली जो पुलिस टीम को आता हुआ देख कर उठकर जाने लगी जिन्हें पकड़ा गया। जिन्होंने अपना नाम राखी परमार , हिना हथागले , सुमित्रा सिन्दे और सुरेखा सिन्दे बताया जो रामेश्वर रिंग रोड नागपुर महाराष्ट्र निवासी हैं। विस्तृत पूछताछ करने पर महिलाओ से विभिन्न अपराधों से संबंधित कुल मशरूका 1 लाख 68 हजार रुपए के सोने एवं चांदी के जेबरात जप्त किये गये है एवं महिलाओं को गिरफ्तार किया गया।
HIGHLIGHTS