विसर्जन से पहले ही खुद-ब-खुद गणेश प्रतिमा नदी में हुई विसर्जित,नदी में उफान आया तो डूब गई प्रतिमा

By: PalPal India News
September 14, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,दमोह। दमोह जिले में गुरुवार सुबह से बारिश का दौर जारी है। लगातार पानी की आवक से सुनार नदी उफान पर आ गई है। कई निचली बस्तियों में पानी भर गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने से नावघाट स्थित गणेश प्रतिमा खुद ही विसर्जित हो गई। लोगों ने सुबह पूजन किया, इसके बाद प्रतिमा पानी में समा गई। लोगों ने बताया कि पिछले चार साल से वे गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर रहे हैं। बुधवार को नदी का जल स्तर बढ़ा और नावघाट तक पहुंच गया और गणेश प्रतिमा का चबूतरा डूब गया।

हमें अंदेशा हो गया था कि गणेश प्रतिमा को अब विसर्जित होने से नहीं बचाया जा सकता। प्रतिमा की स्थापना की जा चुकी है, इसलिए उसे हटाकर दूसरे स्थान पर भी नहीं रखा जा सकता था, इसलिए समिति के लोगों ने सुबह विधि-विधान से पूजन किया। गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे नदी तेज उफान पर आई, जिसमें प्रतिमा खुद ही विसर्जित हो गई। लोगों ने इस नजारे को देखकर उत्साह मनाया। उन्होंने कहा- पहली बार ऐसा देखने मिला, जब भगवान गणेश की प्रतिमा बिना विसर्जित किए ही विसर्जित हो गई।

HIGHLIGHTS

  • खुद-ब-खुद गणेश प्रतिमा नदी में हुई विसर्जित।
  • विसर्जन से पहले ही खुद-ब-खुद गणेश प्रतिमा नदी में हुई विसर्जित।
  • हटा में सुनार नदी के नावघाट पर स्थापित थी प्रतिमा।
  • नदी में उफान आया तो डूब गई प्रतिमा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *