पलपल इंडिया प्रतिनिधि,ग्वालियर। ग्वालियर में पुलिस ने एक सिरफिरे दीवाने को गिरफ्तार किया है। दरअसल, ये पूरा मामला यह था की नाराज गर्लफ्रेंड ने अपने बॉय फ्रेंड का मोबाइल नंबर ब्लॉक किया तो बदले की आग में जल रहे आशिक ने उसे सबक सिखाने के लिए प्रेमिका की स्कूटी में आग लगा दी। इसके बाद पार्किंग में खड़ी स्कूटी समेत सात और भी गाड़ियां जलकर खाक हो गई। सीसीटीवी वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सीसीटीवी में यह पूरी वारदात कैद हो गई जिसमें कार से एक युवक पेट्रोल की बोतल लेकर निकला और गाड़ियों में आग लगाते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
अपनी गर्लफ्रेंड को सबक सिखाना चाहता था युवक
पुलिस की पूछताछ में युवक ने कबूल किया कि उसने ही पार्किंग में खड़ी प्रेमिका की स्कूटी में आग लगाई थी। आरोपी ने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड को सबक सिखाना चाहता था। युवक ने बताया कि गर्लफ्रेंड वह उससे बात नहीं कर रही थी। उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया था। इसलिए गर्लफ्रेंड की अकड़ निकालने के लिए उसने पार्किंग में खड़ी गर्लफ्रेंड की गाड़ी को जला दिया। लेकिन आग इतनी भड़क गई कि अन्य गाड़ियों भी उस आग की चपेट में आ गई।
वारदात का वीडियो आया सामने
घटना का जो सीसीटीवी वीडियो आया है उसमें युवक कार से उतरते देखा जा सकता है। सीसीटीवी में कार से युवक निकलकर पेट्रोल की बोतल लेकर गाड़ियों में आग लगाते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जब उससे पूछताछ की गई तो एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। उसका कहना है कि अपार्टमेंट में उसकी गर्लफ्रेंड रहती है। उसने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया है। एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।