पिता ने अपनी मासूम बच्ची के हाथ पैर में पत्थर बाँध फेंका कुँए में, तीन दिन बाद मिला बच्ची का शव

By: PalPal India News
September 16, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,गुना। गुना सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक पिता ने अपनी 8 साल की मासूम बेटी का बेरहमी से क़त्ल कर दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में उसने बेटी के हत्या की बात कबूली है। डॉक्टरों ने मासूम बच्ची के संग रेप की भी आशंका जताई है। डॉक्टरों को संदेह है कि हत्या से पहले उसके साथ बलात्कार किया गया था। पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पत्थर से बंधे थे बच्ची के हाथ-पैर

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्ची का शव एक हाथ और एक पैर पत्थर से बंधा हुआ था। तीन दिन के बाद मासूम बच्ची का शव शनिवार को एक कुएं में मिला। बताया जा रहा है की जिला मुख्यालय से लगभग 75 किलोमीटर दूर चाचौड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में बच्ची लापता हो गई थी। चाचौड़ा पुलिस थाना प्रभारी मचल सिंह मंडेलिया ने कहा कि लड़की के पिता की संभावित संलिप्तता के बारे में संदेह पैदा हुआ है, क्योंकि वह अपनी बेटी की तलाश में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा था।

आखिरी बार  पिता के साथ देखी गई थी मासूम

लोगों ने ये भी बताया कि लापता होने से पहले लड़की को आखिरी बार उसके पिता के साथ देखा गया था। उसके पिता उसे कहीं लेकर जा रहे थे। लोगों ने ये भी कहा की उन्हें हत्या जैसी कोई आशंका नहीं हुई। लड़की का शव मिलने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद उसे उसके परिवार को सौंप दिया।

गिरफ़्तारी के बाद पिता ने बताया मैंने ही बेटी की हत्या की

पुलिसे अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह मासूम बच्ची के अंतिम संस्कार के बाद पुलिस ने उसके पिता को हिरासत में ले लिया। गिरफ़्तारी के बाद पिता ने पुलिस को बताया कि उसने ही लड़की की हत्या की है और उसके हाथ-पैर को पत्थर से बांधकर शव को कुएं में फेंक दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *