मेडिकल कॉलेज के सामने गली में मिली महिला की लाश, बीमारी के चलते हुई महिला की मौत

By: PalPal India News
September 18, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के सामने गली में एक महिला की लाश मिलने से सनसनी मच गई। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने इसकी खबर पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की पहचान करने की कोशिश की। लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने लाश का पंचनामा बनाकर उसे पीएम के लिए भेजा है। ऐसा बताया जा रहा है कि महिला भिक्षावृत्ति करती थी और सोमवार की शाम और रात में हुई बारिश में भीग चुकी थी जिसकी वजह से बीमारी के चलते उसकी मौत हो गई बरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

HIGHLIGHTS

  • मेडिकल कॉलेज के सामने गली में मिली महिला की लाश।
  • नहीं हो सकी महिला की पहचान।
  • पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *