प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर मैहर अस्पताल में पीएम जनौषधि केंद्र का शुभारंभ

By: PalPal India News
September 18, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,मैहर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार, से प्रदेश के 50 जिला चिकित्सालयों में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों के संचालन का शुभारंभ किया। मैहर के नगर पालिका पालिका परिसर में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसने जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। मैहर अस्पताल में भी अब लोगों को प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के जरिए सस्ती दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

HIGHLIGHTS

  • मैहर अस्पताल में पीएम जनौषधि केंद्र का शुभारंभ
  • पीएम मोदी के जन्मदिन पर किया गया शुभारंभ
  • मरीजों को मिलेंगी सस्ती दवाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *