जबलपुर के शासकीय मानकुंवर बाई कॉलेज की 70 से ज्यादा छात्राओं को हरियाणा से भेजे गए अश्लील मैसेज,ओटीपी मांगकर हैक किया व्हाट्सऐप

By: PalPal India News
September 18, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर के शासकीय मानकुंवर बाई कॉलेज की 70 से ज्यादा छात्राओं को वॉट्सऐप पर अश्लील वीडियो हरियाणा से भेजे जा रहे थे। जबलपुर पुलिस ने सायबर टीम के साथ 11 सितंबर को तीन टीमें हरियाणा भेजी थी। हालांकि, आरोपी पकड़े नहीं जा सके हैं। पुलिस के आने की भनक लगने पर वे भाग निकले। दो आरोपियों की शिनाख्त हो गई है।

17 सितंबर को टीमें हरियाणा से वापस लौट आई हैं। एएसपी समर वर्मा के मुताबिक, त्योहार के बाद टीमें दोबारा हरियाणा के लिए रवाना होंगी। उन्होंने बताया कि जिन नंबर से छात्राओं को कॉल और वॉट्सऐप कॉल किए गए, वो हरियाणा के एक जिले के एक गांव से ओरिजिनेट हुए थे। पुलिस टीमें वहां
5 दिन रहीं। सायबर टीम की मदद से आरोपियों के नाम पता चल चुके हैं।

शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपियों ने किसी एक लड़की का वॉट्सऐप हैक किया। उससे ओटीपी मांगा, इसके बाद उसका वॉट्सऐप हैक कर उसे डराया और सिम तोड़ने के लिए कहा। ऐसा लगता है कि बच्ची का वॉट्सऐप हैक करने पर उसकी सहेलियों के कॉन्टैक्ट इनके पास आ गए होंगे। हालांकि, यह आरोपियों के पकड़े जाने पर कन्फर्म हो पाएगा।

HIGHLIGHTS

  • छात्राओं को हरियाणा से भेजे गए अश्लील मैसेज।
  • ओटीपी मांगकर हैक किया व्हाट्सऐप।
  • पुलिस को पता चले आरोपियों के नाम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *