पलपल इंडिया प्रतिनिधि,इंदौर। केश और शिल्पी आयोग के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त नंदकिशोर वर्मा के खिलाफ राऊ पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला उनके छोटे भाई की पत्नी संगीता वर्मा ने दर्ज करवाया है। नंदकिशोर वर्मा की छोटे भाई की पत्नी ने उन पर बदसलूकी और गाली-गलौज के आरोप लगाए गए हैं। और संगीता वर्मा ने ये भी कहाँ की वे आये दिन गाली गलौज करते है धमकाते है। इस घटना के बाद राऊ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नंदकिशोर वर्मा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 296, 351(2) और 115(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
HIGHLIGHTS