पटाखा फोड़ने के दौरान फोर व्हीलर निकलने पर हुआ विवाद, एक शख्स के सीने में घोंपा चाकू,पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

By: PalPal India News
September 18, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। पनागर में उस वक्त दो पक्ष आमने-सामने आ गए जब पटाखा फोड़ने के दौरान एक फोर व्हीलर पटाखों पर से गुजर गई। दोनों पक्षों में पहले तो कहा सुनी हुई लेकिन देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। अचानक से एक शख्स ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे चाकू उसके सीने में लग गया उसे गंभीर हालत में नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

HIGHLIGHTS

  • पनागर में एक शख्स के सीने में घोंपा चाकू।
  • पटाखा फोड़ने के दौरान फोर व्हीलर निकलने पर हुआ विवाद।
  • पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *